कंगना द्वारा निर्देशित, प्रोड्यूस और अभिनित 2023 में रिलीज हो रही ‘एमरजेंसी’ में एक्ट्रेस इंदिरा गांधी का किरदार निभाते नजर आने वाली है।
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में लारा दत्ता ने इंदिरा का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक ट्रांसफार्मेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
1975 में रिलीज हुई फिल्म आंधी में बंगाल की पॉपुलर एक्ट्रेस सुचित्रा सेन ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म को लेकर काफी उस समय काफी विरोध भी हुआ था।
मिड नाइट चिल्ड्रन फिल्म में सरिता चौधरी ने पूर्व पीएम की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सलमान रुश्दी की सेम नेम वाली नॉवेल पर आधारित हैं।
2017 में रिलीज हुई मधुर भंडारकर की ‘इंदू सरकार’ में सुप्रिया विनोद ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।
2018 में आई फिल्म ‘रेड’ और 2021 में आई ‘थलाइवी’ में फ्लोरा जैकॉब ने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था। प्रभास की राधे श्याम में भी एक्ट्रेस इसी रोल में नजर आई थी।