प्रेग्नेंसी के बाद बेहद कम समय में फिट हुई ये एक्ट्रेसेज


By Shradha Upadhyay10, Jul 2023 03:57 PMjagran.com

बॉलीवुड हसीनाएं

अक्सर अपने देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के बाद अधिकतर महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। ऐसा ही हमारी बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भी होता है।

पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट

ऐसे में आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि मां बनने के बाद कम समय में एकदम फिट हो गई।

आलिया भट्ट

इस लिस्ट में पहला नाम आलिया भट्ट का आता है। एक्ट्रेस ने मां बनने के करीब एक महीने से भी कम समय में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया था। जिसे देख हर कोई दंग रह गया था।

बिपाशा बसु

बिपाशा ने भी बेटी के जन्म के बाद काफी समय में अपना वजन कम कर लिया था।

शिल्पा शेट्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा ने फर्स्ट प्रेग्नेंसी के दौरान करीब 32 किलो वजन बढ़ा लिया था। वही बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने तीन महिनो के अंदर करीब 21 किलो वजन घटाया था।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी बेटी के जन्म के करीब दो महीनों के अंदर काफी वेट लॉस कर काम पर वापसी कर ली थी।

करीना कपूर

करीना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बाद करीब 16 किलो वजन कम कर बहुत जल्द शेप में आ गई थीं। कुछ ऐसा ही बेबो ने दूसरे बेबी के जन्म के बाद किया।

सोनम कपूर

सोनम कपूर भी बेटे वायु के जन्म के बाद बहुत जल्द फैट टू फिट नजर आई थीं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ