ये बल्लेबाज वनडे में 99 रन पर हुए आउट


By Farhan Khan12, Aug 2024 07:00 AMjagran.com

99 पर आउट होना

99 पर आउट होने का गम वही बल्लेबाज समझ सकता है, जो शतक बनाने से चूक गया हो। इसे बदकिस्मती भी कहा जा सकता है।

शतक बनाने से चूकने वाले बल्लेबाज

आज हम आपको उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जो वनडे में शतक बनाने से चूक गए और 99 रन पर ही आउट हो गए।

कृष्णमनचारी श्रीकांत

कृष्णमनचारी श्रीकांत वनडे इंटरनेशनल में 99 पर आउट होने वाले पहले भारतीय थे। 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले गए वनडे में 99 पर आउट हुए थे।

माइक गैटिंग ने किया LBW  

कृष्णमनचारी श्रीकांत को माइक गैटिंग ने LBW किया था। श्रीकांत ने 111 गेंद का सामना किया। अपनी पारी में 4 चौके और तीन छक्के लगाए।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण वेस्टइंडीज के खिलाफ नागपुर में खेले गए मैच में 99 पर आउट हुए थे।

क्रिस गेल की गेंद पर स्टंप

लक्ष्मण ने 110 गेंद का सामना किया। वह क्रिस गेल की गेंद पर स्टंप हुए थे। अपनी पारी में लक्ष्मण ने 7 चौके लगाए।

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ भी वनडे क्रिकेट में 99 पर आउट हो चुके हैं। द्रविड़ पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में कराची में 99 पर आउट हुए थे।

यादगार पारी

राहुल द्रविड़ ने 104 गेंदों का सामना किया। द्रविड़ ने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। उनके लिए यह पारी यादगार बन गई थी।

वनडे में इन बल्लेबाजों को 99 रन पर आउट होने का गम जरूर रहा होगा। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com