एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज


By Farhan Khan11, Aug 2024 07:00 AMjagran.com

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम किया।

इयोन मॉर्गन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्होंने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेलते हुए 17 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा

भारत के हिटमैन और कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 209 रन की पारी में 16 छक्के लगाए थे।

एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में 149 रन की पारी में 16 छक्के जड़े थे।

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी में 16 छक्के लगाए थे।

जसकरन मल्होत्रा

यूएसए के स्टार बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा ने 2021 में पीएनजी के खिलाफ 173 रनों की पारी में 16 छक्के लगाए थे।

अपने आप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इन खिलाड़ियों ने वनडे में एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम किया। यह कारनामा अपने आप में ऐतिहासिक है।

अब देखना बाकी है कि आगे यह खिलाड़ी कितने रिकॉर्ड कायम कर पाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com