आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और एक्सरसाइज की कमी के चलते लोग तेजी से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमार के शिकार हो रहे हैं।
इस बीमारी में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। ऐसा नहीं करने से कई अन्य बीमारियां घेरने लगती हैं। इसे आप लाइफस्टाइल और खान-पान के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये 2 मसाले आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए इन मसालों के बारे में विस्तार से जानें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि मेथी के बीजों में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
आप मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर इसका सेवन कर सकते हैं। आप इसे अंकुरित करके भी खा सकते हैं। पाउडर के रूप में भी सेवन करना अच्छा माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज में धनिया के बीज खाना लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।
डायबिटीज में आपको सुबह खाली पेट धनिये के बीजों का पानी चाहिए। आप इन बीजों की चाय या इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
डायबिटीज में मेथी और धनिए के बीज दोनों ही डायबिटीज को कंट्रोल में रखते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com