यूनिक शॉट्स के लिए जाने जाते हैं ये बल्लेबाज


By Amrendra Kumar Yadav06, Aug 2024 02:30 PMjagran.com

क्रिकेट है सबसे पॉपुलर गेम क्रिकेट

दुनिया के सबसे पॉपुलर खेलों में से एक है। इसके इतिहास में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए हैं। हर खिलाड़ी कोई न कोई यूनिक शॉट होता है।

यूनिक शॉट

ऐसे में उन भारतीय बल्लेबजाों की बात करेंगे, जो अपने यूनिक शॉट के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। इन शॉट्स से ही इनको खूब शोहरत मिली है।

सचिन तेंदुलकर का स्ट्रेट ड्राइव

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का इस शॉट के बारे में कोई जवाब नहीं है। सचिन का यह शॉट उनका ट्रेडमार्क शॉट बन गया और इस शॉट से गेंदबाजों को बहुत परेशान भी किया।

सौरव गांगुली का ऑफ साइड ड्राइव शॉट

सौरव गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता और दादा के नाम से जाना जाता है। वहीं, गांगुली को किंग ऑफ ऑफ साइड भी कहा जाता है। गांगुली का ऑफ साइड ड्राइव उनका फेवरेट और ट्रेडमार्क शॉट बन गया।

राहुल द्रविड़ का स्क्वायर कट शॉट

राहुल द्रविड़ को क्रिकेट की दुनिया में द वॉल के नाम से जाना जाता है। द्रविड़ का ट्रेडमार्क शॉट स्क्वायरकट है। द्रविड़ क्रिकेट पिच पर इस शॉट को बखूबी खेलते हैं।

विराट कोहली का कवर ड्राइव

किंग कोहली के नाम से मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली बेहतरीन कवर ड्राइव के लिए जाने जाते हैं। कोहली का यह शॉट उनका ट्रेडमार्क बन गया है और वह इस शॉट को परफेक्टली खेलते हैं।

रोहित शर्मा का पुल शॉट

हिटमैन के नाम से मशहूर बल्लेबाज रोहित शर्मा पुल शॉट के लिए जाने जाते हैं। रोहित बाउंसर और ऊपर की गेंदों को इस शॉट की बदौलत बाउंड्री के पार लगाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फेवरेट शॉट हेलीकॉप्टर शॉट है। साल 2011 के विश्व कप में यही शॉट खेलकर धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

सूर्यकुमार यादव का स्वीप शॉट

सूर्यकुमार यादव को हाल ही में भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव का ट्रेडमार्क स्वीप शॉट है। इस शॉट के माध्यम से सूर्यकुमार गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाते हैं।

भारतीय क्रिकेट के इन खिलाड़ियों के ये यूनीक शॉट्स हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com