सांवली लड़कियों पर खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये 7 खूबसूरत शेड्स


By Akshara Verma05, Jan 2025 11:00 AMjagran.com

स्किन टोन के लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स

सांवली लड़कियां अपनी स्किन टोन के चक्कर में आउटफिट्स और मेकअप को लेकर परेशान होती रहती हैं, ज्यादातर वह लिपस्टिक शेड्स को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि कौन सा शेड उनके आउटफिट को परफेक्ट लुक देगा। अगर आपकी स्किन टोन भी सांवली है और आप भी परेशान होती हैं, तो आइए जानते हैं आप किस तरह के लिपस्टिक शेड्स को ट्राई कर सकती हैं।

प्लम शेड लिपस्टिक

यह शेड काफी ट्रेंड में है। इसको लगाने से आपका लुक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई देगा। सांवली लड़कियों के लिए यह शेड एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

न्यूड शेड लिपस्टिक

न्यूड लिपस्टिक हर स्किन टोन पर बेहद सुंदर लगता हैं। यह आपके आउटफिट में मिनिमल मेकअप का लुक देता हैं।

ब्राउन लिपस्टिक शेड

सांवली लड़कियों पर ब्राउन शेड बेहद खूबसूरत लगता है। यह नेचुरल के साथ साथ आपके लुक में चार चांद लगा देता हैं।

डस्की रोज शेड लिपस्टिक

सांवली लड़कियां डस्की रोज शेड वाली लिपस्टिक को अपनी डेट पर लगा कर कॉन्फिडेंट फील कर सकती हैं क्योंकि यह शेड काफी रोमांटिक वाइब देता है।

बेज कलर लिपस्टिक

बेज कलर गोरी लड़कियों के साथ सांवली लड़कियों पर खूब खुलकर आता है। सांवली लड़कियां इस शेड को कैजुअल आउटिंग या ऑफिस में लगा कर जा सकती हैं।

कॉपर ब्राउन लिपस्टिक

यह शेड सांवली लड़कियों पर काफी अट्रैक्टिव लगता हैं। इस लिपस्टिक शेड को आप अपने वेस्टर्न ड्रेस पर भी कैरी कर सकती हैं।

लाइट मरून शेड लिपस्टिक

यह लिपस्टिक आपके लुक में चार चांद लगा देगी। सांवली लड़कियां इस शेड को अपनी स्मोकी आईज के साथ ट्राई कर सकती हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit : Freepik