भारत की 6 हसीनाएं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब किया अपने नाम


By Akshara Verma28, Nov 2024 08:00 AMjagran.com

1951 में ‘Miss World’ अवार्ड की शुरुआत लंदन में हुई थी। अब 28 साल बाद 2024 में इस प्रोग्राम को मुंबई में किया गया था। यह अवार्ड अपने आप में ही एक बड़ी चीज हैं। इस कंपटीशन में हर लड़की का सपना होता है कि वह एक न एक बार ऐसे अवार्ड को जीत कर अपना नाम इतिहास में रचे। भारत की छह लड़कियों ने इस अवार्ड को जीत कर अपने देश का नाम रोशन किया, आईए जानते हैं उन छह लड़कियों के बारे में।

रीता फारिया पॉवेल

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया पॉवेल थीं, जिन्होंने 1966 में यह खिताब जीता। यह अपने टाइम की काफी अच्छी मॉडल और एक्ट्रेस रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1994 में मिस वर्ल्ड का अवार्ड जीता था।

डायना हेडन

यह भारत की तीसरी महिला थी जिन्होंने मिस वर्ल्ड का अवार्ड 1997 में अपने नाम किया। इनको क्लासिक डांसर के नाम से भी जाना जाता था।

युक्ता मुखी

बेंगलुरु की रहने वाली युक्ता मुखी ने 1999 में चौथी बार भारत देश को मिस वर्ल्ड के टाइटल से सम्मानित करवाया था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सन 2000 में मिस वर्ल्ड का अवार्ड जीता था। यह भारत की पांचवी महिला थी, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया था।

मानुषी छिल्लर

2017 में मानुषी छिल्लर ने भी एक बार फिर मिस वर्ल्ड का अवार्ड भारत के नाम किया। इस खिताब को जीतने वाली वो भारत की काफी खूबसूरत महिला थीं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb