अंडे प्रोटीन के अलावा बायोटिन, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि झाड़ू जैसे बालों को अंडे से सिल्की कैसे बना सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अंडे में मौजूद विटामिन बालों को शाइनी बनाता है। इसके अलावा यह बालों को घना और टूटने से बचाता है।
आप अंडे से बने हेयर मास्क बना सकते हैं। इससे झाड़ू जैसे बाल सिल्की हो सकते हैं। आइए इसे बनाने का तरीका जानें।
अंडा और दही का मास्क बनाने के लिए दोनों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद स्कैल्प और बालों पर लगाएं। यह बालों को डैमेज होने से बचाएगा।
अंडा और नारियल तेल मास्क बनाने के लिए एक अंडे में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद इसे बालों पर लगाएं।
यह बालों अंदर तक मजबूत बनाता है। इससे बाल सिल्की और शाइनी भी होते हैं। आपको एक बार यह मास्क जरूर लगाना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com