Ind vs SL: भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, सूर्यकुमार की बल्ले-बल्ले


By Amrendra Kumar Yadav31, Jul 2024 12:52 PMjagran.com

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने इस सीरीज में 3-0 से कब्जा कर लिया है।

सूर्यकुमार की कप्तानी में कमाल

रोहित शर्मा के टी20 से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 की कमान सौंपी गई थी और टीम ने 3-0 से जीत हासिल करने में सफलता पाई।

सूर्यकुमार बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

इस सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। सूर्या ने 3 मैचों में 92 रन बनाए और 2 विकेट भी हासिल किए।

पहले मैच में तूफानी पारी

इस सीरीज के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी।

पहले मुकाबले में 43 रन से दर्ज की जीत

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 43 रनों से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने 7 विकेट से फतह हासिल की।

तीसरे मुकाबले में सुपर ओवर

इस सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले यह मैच ड्रा हुआ, जिसके बाद सुपर ओवर में भारतीय टीम को जीत मिली।

वाशिंगटन सुंदर बने प्लेयर ऑफ द मैच

तीसरे और अंतिम मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सुंदर ने इस मुकाबले में 25 रन बनाए और 2 विकेट लिए। इसके साथ ही सुंदर ने सुपर ओवर में भी शानदार बल्लेबाजी की।

गौतम गंभीर बतौर कोच

टी20 विश्व कप के बाद से मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर नए कोच के रूप में चुने गए। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद यह उनकी पहली सीरीज थी और टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com