ये हैं भारत की 5 मशहूर महिला फैशन डिजाइनर


By Priyam Kumari06, Dec 2024 03:59 PMjagran.com

भारत की महिला फैशन डिजाइनर

भारत में बहुत सी ऐसी प्रभावशाली महिलाएं हैं, जिन्होंने सफलता की बुलंदियों तक पहुंच कर अपना परचम लहराया है। उनमें से कुछ महिला फैशन डिजाइनर हैं, जिन्होंने भारतीय फैशन उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आइए जानते हैं भारत की 5 फेमस महिला फैशन डिजाइनर के बारें में।

रितु कुमार

रितु कुमार भारत की पहली महिला फैशन डिजाइनर हैं। आज रितु कुमार फैशन की दुनिया में जानी-मानी हस्ती बन चुकी हैं। रितु ने अपने करियर की शुरुआत कोलकाता से की थी। वहीं, आज उनके पूरे देश में 70 से भी ज्यादा क्लोथिंग स्टोर्स हैं। रितु कुमार कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के लिए आउटफिट भी डिजाइन करती हैं।

अनामिका खन्ना

टॉप फैशन डिजाइनर में से एक अनामिका खन्ना भी शामिल हैं। जो अपनी शानदार आउटफिट डिजाइन के लिए काफी फेमस हैं। अनामिका ने कई खूबसूरत आउटफिट्स भी डिजाइन किए हैं।

नीता लूला

नीता लूला फेमस डिजाइनर्स में से एक हैं। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों के कॉस्टयूम डिजाइन किए हैं। नीता कई हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन कर फिल्म इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरती हैं।

मसाबा गुप्ता

मसाबा गुप्ता फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। डिजाइनर ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र से ही कर दी थी। आज वह मशहूर फैशन डिजाइनर में से एक हैं।

अनिता डोंगरे

इंडस्ट्री में अनिता डोंगरे का नाम किसी ब्रांड से कम नहीं है। अनीता डोंगरे इंडियन फैशन वर्ल्ड की सबसे चर्चित नामों में से एक हैं। फैशन डिजाइनर 800 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं। बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेस अनिता डोंगरे से ही अपने आउटफिट डिजाइन करवाती हैं।

इसी तरह की अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram