भारत की मेजबानी में पुरुष हॉकी विश्व कप के 15वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है।
यह विश्व कप बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत ने आज पूल-डी मुकाबले में स्पेन को 2-0 से परास्त करके अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।
भारतीय टीम की जीत में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह का अहम रोल रहा, जिन्होंने अपनी टीम के लिए एक एक गोल दागा।
भारत ने इस जीत के साथ पूल-डी में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जबकि इस पूल के पहले मुकाबले में वेल्स को 5-0 से हराने वाली इंग्लैंड पहले स्थान पर है।
भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 15 जनवरी को खेलेगी, जिसमें वो इंग्लैंड से मुकाबला करेगी।
बता दें भारतीय टीम को ग्रुप डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है।