न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने तूफानी पारी खेलकर नाबाद शतक लगाया।
हार्दिक पांड्या की अगुवाई में तीसरे नंबर पर खेलने उतरे सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी लाइनअप को तितर-बितर कर दिया।
सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेली।
उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव अब भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में दो शतक लगाए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20 मैचों की 30 पारियों में 47.95 की औसत से 1151 रन बनाए हैं और इसमें 2 शतक व 9 अर्धशतक शामिल है।
यह सूर्यकुमार यादव के टी-20 करियर का पहला शतक था और उनके टी-20 करियर का दूसरा शतक है।