Fifa World Cup 2022 में आखिरी बार दिखेंगे ये दिग्गज सितारे


By Abhishek Pandey20, Nov 2022 02:43 PMjagran.com

लियोन मेसी (अर्जेंटीना)

कतर विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके मेसी के पास अर्जेंटीना को खिताब जिताने का आखिरी मौका होगा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी कतर में अपना पांचवां विश्व कप खेलने उतरेंगे। रोनाल्डो 37 वर्ष के हो चुके हैं और अगला विश्व कप खेलना असंभव है।

थामस मुलर (जर्मनी)

2014 में विश्व कप जीतने वाली जर्मन टीम के सदस्य रहे मुलर तकनीकी रूप से बेहद मजबूत हैं। 16 विश्व कप मैचों में अब तक 10 गोल दाग चुके मुलर का यह आखिरी विश्व कप होगा।

राबर्ट लेवानदोवस्की (पोलैंड)

पोलैंड के राबर्ट लेवानदोवस्की का यह अंतिम विश्व कप होगा। बार्सिलोना में शामिल होने के बाद 34 वर्षीय लेवानदोवस्की शानदार फार्म में हैं और सभी प्रतियोगिताओं में 14 गोल दाग चुके हैं।

एडिनसन कवानी (उरुग्वे)

एडिनसन कवानी कतर में आखिरी बार उरुग्वे की जर्सी में दिखाई देंगे। मैनचेस्टर युनाइटेड छोड़ने के बाद कवानी वेलेंसिया में शामिल हो गए ताकि विश्व कप से पहले उन्हें ज्यादा खेलने का मौका मिल सके।

लुका मोड्रिक (क्रोएशिया)

पिछले विश्व कप में क्रोएशिया को फाइनल में पहुंचाने में मोड्रिक का अहम योगदान था। 37 वर्षीय यह मिडफील्डर कतर में अपना अंतिम विश्व कप खेलेंगे।

मैनुअल नुएर (जर्मनी)

मैनुअल नुएर यूरोप के सबसे बेहतरीन गोलकीपरों में से एक हैं और 2014 विश्व कप के फाइनल में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वेश्रेष्ठ गोलकीपर का अवार्ड मिला था।

नेमार (ब्राजील)

ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार अब तक दो विश्व कप खेल चुके हैं। 30 वर्षीय नेमार ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि वह अगला विश्व कप खेलेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है।