भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।
इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच दिया।
अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
ऐसा कारनामा करते हुए अश्विन ने महान क्रिकेटर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के खास क्लब में एंट्री कर ली है।
मैच में अश्विन ने पहले तेगनारायण चंद्रपॉल को अपने जाल में फंसाया। इस दौरान चंद्रपॉल 12 रन ही बना सके। जिसके बाद उन्होंने ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।
इसके बाद अश्विन ने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को आउट किया। तीसरा विकेट अल्जारी जोसेफ के लेते ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए।
इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए अश्विन 4 हजार रन बना चुके हैं और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम है, जिन्होंने कुल 956 विकेट लिए हैं।
दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह के नाम है, जिन्होंने 711 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर अब अश्विन का नाम जुड़ गया है, जिन्होंने 701 विकेट ले लिए हैं।