खाड़ी देशों में अहम कतर में आज से फुटबाल विश्व कप की शुरूआत हो रही है।
पूरी दुनिया में फुटबाल प्रेमियों के लिए यह काफी खास पल है। फीफा विश्व कप 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा।
कतर दूसरे खाड़ी देशों की ही तरह दुनिया में कच्चे तेल का उत्पादक देश है, कतर की अर्थव्यवस्था भी तेल पर ही निर्भर है।
विश्व में ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में कतर 56वें स्थान पर आता है। कतर के पासपोर्ट पर कोई नागरिक विश्व के 97 देशों में वीजा फ्री एंट्री हासिल कर सकता है।
वर्ल्ड हंगर इंडेक्स 2022 में कतर का नाम शामिल नहीं है। ऐसा वहां से आंकड़ों के उपलब्ध न होने की वजह से है। वर्ष 2021 में 116 देशों की लिस्ट में कतर का 101 वां नंबर था।
कतर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस का भंडार है। यही वजह है कि वो विश्व में दूसरा सबसे बड़े प्राकृतिक गैस का एक्सपोर्टर है।
खाड़ी देशों में कतर की गिनती सबसे अमीर देशों में की जाती है। इतना ही नहीं कतर दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं जिनकी प्रतिव्यक्ति आय सबसे अधिक है।
कतर में साक्षरता दर करीब 97 फीसद है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कतर में दुनिया की सबसे कम महिला आबादी है। ये यहां की कुल आबादी का केवल 25 फीसद ही है।
विश्व की सबसे महंगी करेंसी की टाप 30 की सूची में कतर का नाम शामिल नहीं है।