इन बल्लेबाजों ने जड़ा टेस्ट में तिहरा शतक


By Farhan Khan13, Jul 2023 04:09 PMjagran.com

ये बल्लेबाज

आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टेस्ट में तिहरा शतक जड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

वीरेंद्र सहवाग

नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग लिस्ट में पहले नंबर के खिलाड़ी है। सहवाग ने 2008 में 278 गेंदों तिहरा शतक जड़ दिया था।

मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व कप्तान मैथ्यू हेडन ने अपने क्रिकेट करियर में 103 टेस्ट, 161 वनडे, 9 टी20 इंटरनेशनल और कुल 32 आईपीएल मैच खेले हैं।

रन  

इस दौरान मैथ्यू ने टेस्ट में 8625, वनडे में 6133, टी20 इंटरनेशनल में 308 और आईपीएल में कुल 1107 रन बनाए। उन्होंने 2003 में 362 गेंदों में तिहरा शतक लगाया था।

करुण नायर

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहे। इन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 381 गेंदों में ये कारनामा कर दिया था।  

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को यूनिवर्स बॉस के नाम से जाना जाता है। इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2010 में  श्रीलंका के खिलाफ 333 रनों की बड़ी पारी खेली थी।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 389 गेंदों में तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया था।  

ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने साल 2012 में मात्र 404 गेंदों का सामना करते हुए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाया हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com