सुबह नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 चीज, फिर देखें कमाल


By Farhan Khan02, May 2024 04:28 PMjagran.com

गर्मी के दिनों में नहाना

गर्मी के दिनों में नहाना आखिर किसको पसंद नहीं होता है। लोग एक ही दिन में काफी बार नहा लेते हैं।

पसीना आने की समस्या

इन दिनों गर्मी में लोगों को पसीना आने की काफी ज्यादा समस्या होती है और उसमें से बदबू भी आने लगता है।

नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

ऐसे में नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाकर आप बदबू को दूर कर सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

गुलाबजल मिलाकर नहाएं

अगर आपको नहाने के बाद भी पसीना आता हैं तो ऐसे में नहाने के पानी में गुलाबजल मिलाकर नहाएं। इससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

पुदीने की पत्तियां

नहाते समय अगर आप पानी में पुदीने की पत्तियां को मिला दें तो उसके बाद आपका शरीर ताजगी से एकदम भर उठेगा और पसीने की बदबू से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

मॉइश्चराइजर लगाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में से पसीने की बिल्कुल भी बदबू न आए, तो आपको नहाने के बाद शरीर पर मॉइश्चराइजर को लगा लेना चाहिए।

नीम की पत्तियां मिलाएं

पानी में नीम को डालकर भी आप नहा सकते हैं। स्किन पर खुजली, रैशेज और भी कई समस्याओं से निजात मिल सकता है।

हल्दी मिलाएं

अगर आपको शरीर में काफी सारी परेशानियां हो रही है, तो आप हल्दी को भी पानी में मिलाकर नहा सकते हैं, इससे घमौरियां, दाने और चेहरे की कई समस्याओं से निजात मिल सकता है।

ऐसे में इन चीजों को पानी से मिलाने से आप तमाम तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com