बेसन से चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए?


By Abhishek Pandey07, Jan 2023 04:46 PMjagran.com

बेसन

त्वचा को स्वस्थ आम समस्याओं को दूर करने के लिए काफी लंबे समय से ही बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बेसन का प्रयोग

चेहरा धोने के लिए बेसन का प्रयोग, बेसन से उबटन और क्लींजर के रूप में लोग इसका खूब इस्तेमाल करते हैं।

बेसन में पाए जाने वाले गुण

बेसन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही कारण है चेहरे के कील-मुंहासे और एलर्जी से छुटकारा दिलाने के लिए बेसन एक बेहतरीन उपाय है।

बेसन से धोएं चेहरा

बेसन और कच्चा दूध के मिश्रण को सामान्य फेस वॉश की तरह धोने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इससे चेहरे की गंदगी साफ होगी और निखार आएगा।

स्क्रब के रूप में प्रयोग करें

1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ओट्स को पीसकर मिला लें। इसमें एक चम्मच दही या कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इससे 4-5 मिनट चेहरे की मालिश करें।

बेसन फेस पैक का प्रयोग

एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और गुलाब जल अच्छी तरह मिलाकर फेस पैक बना लें। सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करने पर चेहरे के दाग-धब्बे आसानी से दूर हो सकते हैं।