सुबह खाली पेट 2 बेलपत्र खाने के फायदे


By Farhan Khan02, May 2024 02:38 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर बेलपत्र

बेलपत्र कैल्शियम और फाइबर के साथ-साथ विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है।

लिवर होगा बेहतर  

हेल्थ एक्सपर्ट्स ये पत्तियां रोजाना खाने की सलाह देते हैं। जो पेट से संबंधित समस्याओं में राहत देने, हृदय स्वास्थ्य और लीवर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।  

बेलपत्र का सेवन करने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बेलपत्र का सेवन करते हैं तो इससे क्या फायदे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

पेट रहता है अच्छा

बेलपत्र पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं।

गैस और एसिडिटी से निजात

रोजाना सुबह बेलपत्र का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच से छुटकारा मिल सकता है।

बवासीर से छुटकारा

वहीं, जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उनके लिए खाली पेट बेलपत्र खाना फायदेमंद हो सकता है।

शरीर रहता है ठंडा

दरअसल, बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप बेलपत्र का सेवन करते हैं तो आपका शरीर पूरे दिन ठंडा रहेगा।

छाले होंगे ठीक

मुंह में छाले होने पर भी रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बेलपत्र को चबाकर खा सकते हैं।

अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो बेलपत्र का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

अनार खाने के 5 फायदे