अनार खाने के 5 फायदे


By Mahak Singh07, Jan 2023 04:30 PMjagran.com

अनार

अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके नियमित सेवन से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं।

विटामिन-सी

अनार में अन्य फलों की तुलना में अधिक एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, इसके अलावा यह विटामिन-सी से भरपूर होता है।

अनार के फायदे

आइए जानते हैं अनार के फायदों के बारे में।

कब्ज

अगर आपको कब्ज या जलन की समस्या है, तो अनार खाना बहुत फायदेमंद होता है।

हाई ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए अनार का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

डायबिटीज

अनार डायबीटीज की समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अनार का सेवन कर सकते हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

मेमोरी

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनार के जूस का सेवन करने से याददाश्त बढ़ सकती है।