इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल


By Farhan Khan31, Oct 2025 04:00 PMjagran.com

इम्युनिटी वीक होना

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और इम्यूनिटी वीक होने से व्यक्ति का शरीर जल्दी जल्दी बीमार होने लगता है। ऐसे में आपको इम्युनिटी को स्ट्रांग करने वाले फूड्स खाने चाहिए।

इम्युनिटी स्ट्रांग वाले फल

आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो आपकी इम्युनिटी को जड़ से मजबूत बना सकते हैं। आइए इन फल के बारे मे विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

अनानास खाएं

आप अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए अनानास का सेवन कर सकते हैं। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वीक इम्यूनिटी में रामबाण माने जाते हैं।

ब्लूबेरी का सेवन करें

जो लोग रोजाना ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी इम्यूनिटी कभी वीक नहीं होती। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।

अंगूर का सेवन करें

अगर आप अक्सर बीमार होते हैं, तो ऐसे में आपको अंगूर का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बना सकता है। एक बार जरूर सेवन करें।

कीवी होती है बेस्ट

कीवी में विटामिन-सी के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसके चलते सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपकी इम्युनिटी जड़ से मजबूत हो सकती है।

अमरूद रोजाना खाएं

अमरूद खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी के लिए रामबाण माना जाता है।

फल लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने वाले फलों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें, लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से सेहत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com