सोने से पहले इन चीजों का करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन


By Abhishek Pandey03, Feb 2023 06:22 PMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

खराब खानपान की वजह से तेजी से बढ़ता वजन एक आम समस्या बन गई है।

डाइटिंग और वर्कआउट

वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग और वर्कआउट का सहारा भी लेते हैं। लेकिन डाइट पर पैनी नजर रखनी पड़ती है।

इन चीजों का करें सेवन

वजन की समस्या से राहत पाने के लिए रात के खाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रात में इन चीजों का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

केला खाएं

केला में विटामिन, फाइबर और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। केला पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ वेट कंट्रोल की समस्या में भी लाभकारी है।

अंडा

अंडे में विटामिन बी2, डी, बी12, जिंक, आयरन, कॉपर और प्रोटीन पाए जाते हैं। आप रात में अंडे को स्नैक्स के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।

किवी

किवी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सेरोटोनिन का प्राकृतिक स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर में सेरोटोनिन बूस्ट होता है।