बप्पा को घर लाने से पहले कौन-सी बातें पता होनी चाहिए?


By Farhan Khan31, Aug 2024 02:40 PMjagran.com

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह हर साल 10 दिनों तक धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

गणेश के जन्म का प्रतीक

यह पर्व भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जिसका इंतजार सभी भक्त बेसब्री के साथ करते हैं।

सुख और शांति की प्राप्ति

इस दिन भगवान गणेश की पूजा सच्ची श्रद्धा के साथ करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

इन बातों का रखे ख्याल

आज हम आपको बताएंगे कि बप्पा को घर लाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? आइए इन बातों के बारे में विस्तार से जानें।

साफ-सफाई

गणेश प्रतिमा को घर ले जाने से पहले अपने घर की साफ-सफाई और स्नान अवश्य कर लें। मूर्ति मिट्टी की होनी चाहिए।

साफ कपड़े से ढकना

गणेश जी की मूर्ति घर लाते समय उसे साफ कपड़े से ढक कर लाएं। अपने पूजा स्थान में जल से भरा कलश स्थापित करें।

तामसिक चीजों से परहेज

भगवान गणेश को दूर्वा अवश्य अर्पित करें। तामसिक चीजों से परहेज करें। बप्पा की प्रतिमा घर पर लाने के बाद घर खाली न छोड़ें।

लहसुन खाने से बचें

गणपति स्थापना करते समय सही अनुष्ठान और मुहूर्त का पालन करें। मूर्ति स्थापित होने के बाद मांसाहार, प्याज और लहसुन खाने से बचें।

इस दौरान गलती से भी किसी को अपशब्द न बोलें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com