हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। इसे रंगों के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि होली पर सफेद रंग के कपड़े क्यों पहने जाते हैं?
होली हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन होगा और होली 25 मार्च को मनाई जाएगी।
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 पर होगी।
अक्सर लोगों को देखा होगा कि होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। इस रंग का अपना अलग महत्व होता है।
होली का त्योहार भाई-चारे का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सफेद कपड़े पहनने से शांति और सकारात्मकता आती है। होली को सफेद कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
शास्त्र के अनुसार, होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार माना जाता है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना सत्य का प्रतीक माना जाता है।
होली के साथ ही गर्मी भी शुरू हो जाती है। इस दौरान सफेद रंग के कपड़े पहनने से गर्मी कम लगती है। इससे व्यक्ति खुद को आरामदायक महसूस करता है।
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो होलिका की अग्नि में नारियल अर्पित करें। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ