Children's Day 2023: क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? जानें इसका महत्व


By Ashish Mishra13, Nov 2023 10:00 PMjagran.com

बाल दिवस

देश भर में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि बाल दिवस क्योंं मनाया जाता है?

किसके जन्मदिन पर मनाया जाता है बाल दिवस

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाता है। इनका जन्मदिन हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है।

प्रतियोगिता का आयोजन

बाल दिवस के मौके पर स्कूल-काॅलेजों में गीत-संगीत, भाषण और खेल से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजान किया जाता है।

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। उनकी मृत्यु के बाद 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के नाम से जाना जाने लगा।

बाल दिवस मनाने का उद्देश्य

पंडित नेहरू ने कहा था कि बच्चे हमारे समाज का आधार हैं। बाल दिवस के दिन बच्चों की देखभाल, उनकी शिक्षा के बारे नें जानकारी देना मुख्य उद्देश्य है।

संसद में पास हुआ था प्रस्ताव

बाल दिवस मनाने को लेकर संसद में प्रस्ताव पारित हुआ था। उसी दिन से 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

दुनियाभर में इस मनाया जाता है बाल दिवस

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरह से दुनियाभर में हर साल 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। लेकिन भारत में पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद 14 नवंबर को मनाया जाने लगा।

बच्चों के लिए खास संदेश

इस दिन टीचर बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों को पढ़ाई और खेल जैसी गतिविधियों को लेकर जागरूक करते हैं।

पढ़ते रहें

एजुकेशन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ