मानसून शुरू हो चुका है और इसके चलते लोगों की लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से बदल गई है। इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत होना बेहद जरूरी है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और इम्यूनिटी वीक होने से हम जल्दी-जल्दी बीमार होने लगते हैं, जिसमें सर्दी-जुकाम होना बेहद आम है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो मानसून के मौसम में आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकती हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
आपको अपनी डाइट में हल्दी, जीरा, धनिया और काली मिर्च आदि शामिल करना चाहिए। ये मसाले एंटी-सेप्टिक, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं।
नींबू जितना अपने खट्टेपन की वजह से जाना जाता है। उतना ही यह इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाने का काम करता है। नींबू विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।
नट्स भी आपकी इम्यूनिटी का ख्याल रखते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके लिए आप बादाम, पिस्ता और अखरोट खा सकते हैं।
मानसून के दौरान छाछ पीने से यह न सिर्फ आपको शरीर को ठंडा रखने का काम करता है, बल्कि वीक इम्यूनिटी में भी रामबाण माना जाता है। आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।
मानसून के दौरान आपको आंवला खाना चाहिए। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है और विटामिन-सी हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com