अगर आपको है यह बीमारी तो न करें मखाने का सेवन


By Mahak Singh11, Nov 2022 07:10 PMjagran.com

मखाना

मखाने में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, इसे खाने की सलाह दी जाती है।

नुकसान

क्या आप जानते हैं कि मखाना खाने के नुकसान भी होते हैं, इन लोगों के लिए मखाना का सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है।

एलर्जी

यदि आप अधिक मात्रा में मखाना खाते हैं, तो आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है, इसमें स्टार्च की मात्रा अधिक होती है।

किडनी स्टोन

अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो मखाना खाने से बचें, इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।

एसिडिटी

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है उन्हें मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए, इसे खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

दवाईयों का सेवन

अगर आप दवाईयों का सेवन करते हैं तो मखाना खाने से बचें, इससे दवाईयों का असर कम हो सकता है और आपकी बीमारी बढ़ सकती है।

गर्भवती महिला

गर्भवती महिलाओं को मखाना खाने से बचना चाहिए, मखाने का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।