ज्यादातर लोगों को सर्दी अच्छी लगती है लेकिन कई लोग इस दौरान डैंड्रफ यानी रूसी से भी परेशान रहते हैं।
सर्दियों का शुष्क मौसम हमारी त्वचा और स्कैल्प को रूखा बना देता है, जिस क्षण आपके स्कैल्प की नमी खत्म हो जाती है, उसमें खुजली, पपड़ी और डैंड्रफ होने का खतरा हो जाता है।
डैंड्रफ सिर्फ स्कैल्प से जुड़ी आम समस्या नहीं है, यह आपको सबके सामने शर्मिंदा कर सकती है।
एलोवेरा सिर्फ हमारी त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद है, डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का एक बड़ा डंठल लेकर उसका जेल निकाल लें, अब इस जेल को मिक्सर में ब्लेंड कर लें और इसमें नींबू और ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिला लें।
अब इस मिश्रण को लेकर स्कैल्प पर मसाज करें, 10 मिनट तक मसाज करने के बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें।
डैंड्रफ की समस्या पूरी तरह से ठीक नहीं होगी लेकिन रूखी त्वचा, खुजली और ऑयलीनेस से राहत मिलेगी। स्कैल्प के रूखेपन और छिलने से राहत मिलेगी।