बॉलीवुड के शानदार एक्टर परेश रावल आज यानी 30 मई को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने 1984 में फिल्म होली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
परेश रावल के जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको एक्टर के आइकोनिक रोल के बारे में बताएंगे। अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखीं तो आज ही देखें।
साल 2001 में आई फिल्म हेरा फेरी में परेश रावल ने बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार निभाया है। इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
आवारा पागल दीवाना साल 2002 में आई फिल्म आवारा पागल दीवाना में एक्टर ने मणिलाल पटेल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आपको कॉमेडी और एक्शन दोनों का डोज मिलेगा।
अगर आपको कॉमेडी फिल्म देखना पसंद है तो आप परेश रावल की फिल्म दीवाने हुए पागल जरूर देखें।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में परेश रावल ने अबू सलेम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्टर का रोल काफी ज्यादा शानदार था।
फिल्म मालामाल वीकली में लीलाराम के किरदार में परेश रावल लोगों को बहुत पसंद आए थे। इस फिल्म की कहानी भी हर किसी को बहुत पसंद आई थी।
परेश रावल की फिल्म हंगामा में एक्टर ने राधेश्याम तिवारी का किरदार निभाया था। एक्टर के रोल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।