इस बार का विश्वकप भारत में खेला जाएगा। यह विश्वकप अक्टूबर-नवंबर में होगा, जो 12 स्थानों पर खेला जाएगा।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का उद्घाटन और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विश्व कप का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्रिकबज की खबर के मुताबिक पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने को तैयार है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान अपने मैच अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में खेलना चाहता है।
कोलकाता, दिल्ली, इंदौर, धर्मशाला, गुवाहाटी, राजकोट, रायपुर और मुंबई में वर्ल्ड कप के मुकाबले आयोजित होंगे।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। प्रत्येक टीम को 9 लीग मैच खेलने हैं।
वर्ल्ड कप में 10 टीमों के बीच 48 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ नीदरलैंड, आयरलैंड, नेपाल, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और मेजबान जिम्बाब्वे हिस्सा लेंगे।