इस लिस्ट में सबसे ऊपर बैंगलोर टीम है। टीम ने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे।
इस मैच में 14 मई 2016 को आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए थे।
कोहली ने 109 रन और एबी डी विलियर्स ने नाबाद 129 रन बनाए थे। वहीं, गुजरात लॉयन्स की टीम 104 रन पर ऑल आउट हो गई थी।
सीएसके ने 3 अप्रैल 2010 को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 246 रन बनाए थे।
मुरली विजय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए थे।
केकेआर की टीम ने 12 मई 2018 को इंदौर के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे।
सुनील नारायण ने ओपनिंग करते हुए 75 रन की पारी खेली थी। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 214 रन बनाए थे।
चेन्नई की टीम ने 19 अप्रैल 2008 को मोहाली के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com