बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का ड्रेसिंग सेंस बेहद कमाल का है। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।
एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ट्यूलिप सलवार और प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती में अप्सरा जैसी लग रही हैं। उनका ये देसी लुक किसी भी फंक्शन में ट्राई करके महफिल की जान बन सकती हैं।
हुमा ने ब्लैक कलर का फ्लावर प्रिंटेड अनारकली सूट पहना है, जिसमें वो काफी शानदार लग रही हैं। यंग गर्ल्स पर ऐसे सूट काफी खूबसूरत लगते हैं।
आप अपने लुक को स्टाइलिश और हॉट बनाना चाहती हैं, तो इस सिंगल शोल्डर ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है।
ऑफिस में एलिगेंट लुक पाने के लिए आप इस जंपसूट से आइडिया लें। इस तरह की ड्रेस हर मौके को खास बना देती हैं।
आप फैशनेबल दिखने के लिए आउटफिट की तलाश कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने डेनिम ड्रेस पहना है, जो उनके लुक को कूल बना रहा है।
इन दिनों सीक्वेन साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह की साड़ी हर पार्टी-फंक्शन के लिए परफेक्ट होती है। आप भी उनके लुक को रीक्रिएट करके पटाका लगेंगी।
सर्दियों के लिए वेलवेट आउटफिट बेस्ट होती है। अगर आप किसी शादी में जाने का सोच रही हैं, तो इस वेलवेट प्लाजो सूट को ऑप्शन में रखें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@iamhumaq)