बॉलीवुड की फेमस और शानदार एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने आज देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
अगर आपकी पर्सनालिटी चबी है और आप अपने लुक को और ज्यादा खास बनाना चाहती हैं तो आप हुमा से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
हुमा कुरैशी के पास वेस्टर्न और ट्रेडिशनल ड्रेसेज का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके शानदार सूट लुक्स दिखाएंगे।
हाल ही में हुमा कुरैशी ने व्हाइट सूट में अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अगर आप डिफरेंट स्टाइल्स के सूट पहनने की शौकीन हैं तो आप हुमा कुरैशी की तरह ही कफ्तान लुक भी कैरी कर सकती हैं।
किसी भी स्पेशल मौके पर आप हुमा कुरैशी के इस हैवी वर्क सूट लुक को कैरी कर सकती हैं। ये सूट चबी गर्ल्स पर खूब जचेगा।
फिलहाल शरारा पैटर्न सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप हुमा कुरैशी के इस शरारा लुक को भी रिक्रिएट कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप इस तरह के इंडो वेस्टर्न लुक को भी पहन सकती हैं।