देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली बेटी मालती मैरी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर लाइमलाइट में छाई रहती हैं।
निक और प्रियंका अक्सर बेटी मालती के साथ एन्जॉय करते नजर आते हैं। जिसकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं।
हाल में प्रियंका चोपड़ा की बेटी 2 साल की हुई। ऐसे में एक्ट्रेस बेहद शानदार तरीके से मालती के जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेट की थी। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं।
इस दौरान मालती ने रेड और पिंक कलर की हार्ट प्रिंट ड्रेस पहनी थी। जिसमे वो बेहद क्यूट नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने सिर पर क्राउन और आँखों पर चश्मा भी लगाया हुआ था।
इस दौरान प्रियंका और निक बेटी मालती के जन्मदिन पर भगवान के मंदिर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। पापा की गोद में मालती काफी प्यारी लग रही थीं।
इस तस्वीर में आप मालती मैरी का बड़ी सी माला गले में डाले हुए प्यारी सी स्माइल के साथ फनी लुक देख सकते हैं।
मालती अक्सर पापा निक जोनास के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। इस फोटो में निक बेटी को पढ़ाई कराते दिख रहे हैं।
इस फोटो में मालती अपने गन्नू जी सॉफ्ट टॉय के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। क्यूट डॉल का हर लुक फैंस भी काफी पसंद करते हैं।