दालों को कीड़ों से बचाने के उपाय


By Akshara Verma26, Apr 2025 12:00 PMjagran.com

7 उपायों से बचाएं कीड़ों से दाल

कई बार महिलाएं दालों को खुले में ऐसे ही छोड़ देती हैं, जिसके कारण उनमें नमी और कीड़े लग जाते है। अगर आप भी दालों में कीड़े लगने की समस्या का सामना कर रहे हैं। तो चलिए स्टोरी से जानते हैं इन्हें स्टोर करने के कुछ आसान तरीके।

एयरटाइट कंटेनर का उपयोग

आप दालों को रखने के लिए हमेशा एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से इनमें नमी नहीं आएगी। साथ ही, कीड़े भी अंदर नहीं घुस पाएंगे। आप हमेशा प्लास्टिक की जगह कांच के कंटेनर का इस्तेमाल करें।

धूप दिखाएं

क्या आप जानते हैं दालों को स्टोर करने से पहले इन्हें धूप लगाना जरूरी होता है। जी हां, इनमें धूप लगाने से नमी कम होती है, जिसके कारण कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है।

नीम की पत्तियां डालें

दालों को लंबे समय तक चलाने के लिए उसमें सुखी नीम की पत्तियां डालें। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि, नीम की गंध से कीड़े खत्म हो जाते है।

लहसुन डालें

कीड़ों से बचने के लिए आप दालों के कंटेनर में लहसुन की कलियां डाल सकते हैं। इसकी गंध से भी कीड़े भाग जाते है, जिससे दाल सुरक्षित रहती है।

कांच का कंटेनर लें

क्या आप जानते हैं? कांच का कंटेनर दाल को कीड़ों से बचने के साथ-साथ यह आपकी रसोई को एक मॉडर्न टच देगा। साथ ही, इन कंटेनर का इस्तेमाल करने से दाल में भी नमी नहीं आती।

काली मिर्च

आप दालों से कीड़े भगाने के लिए साबुत काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक कपड़ा लीजिए और उसमें थोड़ी से काली मिर्च बांधकर दालों के कंटेनर में डाल दें। यह आपकी काफी मदद करेगा।

फ्रिज का करें इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं, दालों से कीड़े और नमी को दूर करने के लिए फ्रिज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, आप थोड़ी-थोड़ी दालों को फ्रिज में रख कर स्टोर करें।

यदि आप चाहते हैं कि दालों को कीड़ों का सामना न करना पड़े, तो आप इन उपायों को जरूर अपनाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik