बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। राशा ने बेहद ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है।
राशा थडानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट और ग्लैमरस लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। उनका फैशन और ड्रेसिंग सेंस बेहद कमाल का है।
रवीना की लाडली अपने हर लुक से यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप गर्मियों में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज से आइडिया लें।
कॉलेज हो या फिर ऑफिस पार्टी राशा की ये ऑफ शोल्डर ड्रेस को ट्राई सकती हैं। एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट करने के लिए मेसी बन बनाया है, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं।
गर्मियों में लुक को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस की तरह क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस हर मौके पर खास लुक देती हैं।
अगर आप पार्टी या डेट पर हॉट दिखना चाहती हैं, तो राशा के जैसी हॉल्टर नेक ड्रेस को स्टाइल जरूर करें। इसके साथ हाई हील्स लुक में चार चांद लगा देंगी।
गर्मियों में कूल दिखने के लिए जंपसूट पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस काफी आरामदायक होती हैं और इसे कॉलेज से लेकर ऑफिस तक में स्टाइल किया जा सकता है।
समर वेडिंग के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं, तो रवीना की बेटी के इस लुक को रीक्रिएट करना न भूलें। उन्होंने खूबसूरत लाइटवेट लहंगा पहना है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
रवीना की बेटी के इन आउटफिट्स से इंस्पिरेशन लेकर आप भी महफिल की जान बन सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rashathadani)