Janmashtmi 2023: कैसे करें जन्माष्टमी के दिन पूजा


By Amrendra Kumar Yadav28, Aug 2023 05:00 AMjagran.com

जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

सुख-समृद्धि

कृष्ण जी का जन्म रात के समय हुआ था, इसलिए उसी समय पूजा की जाती है। श्रीकृष्ण की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कब मनाई जाएगी

इस साल श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 6 सितंबर को मनाया जाएगा, इस दिन व्रत का पालन किया जाता है।

ऐसे करें पूजा

सबसे पहले लड्डू गोपाल को हरे, पीले, लाल रंग के वस्त्र पहनाएं। इसके अलावा मोरपंख वाले वस्त्र भी पहना सकते हैं।

बांसुरी

कान्हा जी को बांसुरी बहुत प्रिय है। श्रीकृष्ण का श्रृंगार करते समय उनके हाथों में बांसुरी जरूर रखें।

मोर पंख

लड्डू गोपाल को मोर पंख का मुकुट जरूर पहनाएं, ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

श्रृंगार

भगवान श्रीकृष्ण जी को श्रृंगार बहुत पसंद है, इसलिए उनका श्रृंगार करें और चांदी या सोने के बाजूबंद, कानों में कुंडल और कमर में कमरबंद जरूर पहनाएं।

श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

लड्डू गोपाल की पूजा विधि-विधान से करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पढ़़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM