सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है और भक्तगण शुभ फलों की कामना करते हैं।
सावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, इस महीने में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं।
भक्तगण दूर-दूर से महादेव के दर्शन करने के लिए मंदिरों में जाते हैं और पूजा करते हैं। शिव जी की पूजा करते समय कुछ खास चीजें अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
सावन के सोमवार को व्रत का पालन किया जाता है। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
भगवान शिव की पूजा करते समय गंगाजल और दूध से अभिषेक करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, गन्ना, कनेर का फूल, भांग, इत्र आदि चीजें अर्पित करें।
देवों के देव महादेव की पूजा के लिए उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इसके लिए शिव जी की मनपसंद मिठाई और खीर का भोग लगाएं।
शिव जी की पूजा करते समय माता पार्वती की भी पूजा करें। ऐसा करने से शिव जी के साथ में माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पूजा के अंत में शिव जी की आरती जरूर पढ़ें और पूजा में हुई गलती के लिए क्षमा मांगे। आरती का पाठ करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
शिव जी की पूजा इस तरह से करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM