Ganesh Jayanti पर ऐसे करें गणेश जी की पूजा


By Amrendra Kumar Yadav12, Feb 2024 01:23 PMjagran.com

गणेश जयंती का विशेष महत्व

गणेश जयंती का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है, इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

कब है गणेश जयंती?

गणेश जयंती माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है, इस साल गणेश जयंती 13 फरवरी को मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त

गणेश जयंती का शुभ मुहूर्त 12 फरवरी को शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरु होकर अगले दिन दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक है। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार गणेश जयंती 13 को मनाई जाएगी।

पूजा करने का शुभ मुहूर्त

वहीं गणेश जयंती के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 13 फरवरी को 11 बजकर 29 मिनट से शुरु होकर 1 बजकर 42 मिनट तक है।

कैसे करें पूजा ?

इस दिन गणेश जी की पूजा करते समय गणेश जी की नई मूर्ति लाएं, और गणेश जी को मोदक और लाल रंग का चोला अर्पित करें।

गणेश मंत्र का करें जाप

श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

सभी परेशानियां होंगी दूर

इस दिन गणेश जी की पूजा करने से भक्तों के जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

महाराष्ट्र में मनाया जाता है यह पर्व

यह पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है, इसके साथ ही उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी यह पर्व मनाया जाता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com