अक्सर लोग पैसों की कमी के चलते दरिद्रता का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को गन्ने के रस से कुछ उपाय करने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। इसे दौरान गन्ने का उपयोग करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।
गरीबी को दूर करने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गन्ने का उपाय काफी फायदेमंद हो सकता है। ये उपाय आर्थिक समस्या को दूर करते हैं।
शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण के श्री सूक्त का पाठ करते समय गन्ने के रस से नारायण का अभिषेक करें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
धन-धान्य की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इस रस में काले तिल का तेल भी मिला सकते हैं। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
कारोबार में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन गन्ने के रस शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस में लाभ होता है।
हर महीने से पंचमी तिथि को गिलास में गन्ने का रस लेकर तुलसी की जड़ पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।
गन्ने का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसे दान करने से जीवन में मिठास आती है। इसके साथ ही सारी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ