ग्लोइंग स्किन के लिए पपीते का इस्तेमाल कैसे करें?


By Akshara Verma01, Feb 2025 11:01 AMjagran.com

कैसे करें पपीते का इस्तेमाल?

क्या आप जानते हैं? पपीता खाने के साथ-साथ त्वचा पर भी लगाया जाता है। जी हां, ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा के लिए आप पपीते को चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए जानते है कैसे पपीते ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद है।

पपीते का फेस मास्क

पपीता चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। फेस पैक बनाकर भी आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पके हुए पपीते का गूदा निकालकर अच्छे से मैश करें। फिर, पेस्ट में शहद और नींबू के रस को मिलाएं।

कितनी देर तक के लिए लगाएं फेस पैक?

पेस्ट को अच्छे से मिलने के बाद चेहरा पर करीब 15-20 मिनट तक के लिए लगाकर अच्छे से मसाज करें। यह फेस पैक आपके चेहरे के दाग धब्बों को कम करेगा। साथ ही, चेहरे को ग्लोइंग बनाएगा।

पपीता और एलोवेरा जेल फेस पैक

एलोवेरा चेहरे को ठंडक के साथ हाइड्रेट करता है। पपीते और एलोवेरा का पैक बनाने के लिए पपीते के गूदे में एलोवेरा जेल को मिलाएं। फिर, पैक को चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से मुंह को धो लें।

पपीते का तेल लगाएं

पपीते में मौजूद बीज से इस तेल को निकाला जाता है। यह तेल चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप तेल को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते है। यह आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। साथ ही, दाग धब्बों को दूर करता है।

पपीते का जूस पिएं

काफी लोग पपीते का जूस पीना पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं? पपीते का जूस केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जूस को पीने से चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।

पपीते का स्क्रब

स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाने के लिए आप पपीते के स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रब को बनाने के लिए पपीते के बीज लीजिए और उसमें चीनी को अच्छे से मिला लिजिएं। जब यह दरदरी हो जाए तब आप चेहरे पर लगा सकते हैं। यह डेड स्किन को कम करता है।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik