शेव करने के तुरंत बाद चेहरे पर कुछ चीजों का उपयोग करने से स्किन में एलर्जी हो सकती है। आपके चेहरे पर निशान होने का खतरा भी बना रहता है।
आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को शेविंग के बाद भूल से भी नहीं लगाना चाहिए। ताकि आपकी जानकारी हो सकें। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
कुछ लोग शेविंग करने के बाद परफ्यूम अप्लाई करते हैं। इसमें अल्कोहल और अन्य रसायन होते हैं, जो स्किन को खराब कर देते हैं।
इसके चलते इसमें जलन और खुजली हो सकती है। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो कभी भी शेविंग के तुरंत बाद परफ्यूम न लगाएं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप शेव करने के तुरंत बाद चेहरे पर मेकअप या फाउंडेशन लगाने की गलती करते हैं, तो इससे स्किन में जलन और खुजली होने लगती है।
इन मेकअप या फाउंडेशन में रसायन और अल्कोहल होते हैं। अगर आप फिर भी ऐसा करना चाहते है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें।
वहीं, शेविंग के बाद खुशबूदार क्रीम भी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com