घुटनों के दर्द से परेशान हो गए हैं? घुटनों के दर्द को ठीक करने के लिए लोग कई दवाइयां खाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बताएंगे जिसे खाने से घुटनों और जोड़ों का दर्द कम किया जा सकता है। आइए जानें।
ओरेगानो एक जड़ी-बूटी है, जो ज्यादातर इटैलियन खाने में इस्तेमाल करा जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो घुटनों के दर्द को कम करने में मदद करती हैं।
घुटनों में दर्द ज्यादातर सूजन, गठिया और जोड़ों की कमजोर हड्डियों के कारण होता है। ओरेगानो खाने से घुटनों की सूजन को कम करने में और हड्डियों को स्ट्रांग करने में मदद होती है।
ओरेगानो में कार्वक्रोल और थाइमोल जैसे कंपाउंड होते हैं, जो सूजन को कम करने और दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह हड्डियों को हेल्दी बनाने के लिए भी कारगर है।
ओरेगानो का तेल गर्म पानी में मिलाकर दर्द वाली जगह पर हल्के हाथों से मालिश करें। इसके अलावा ओरेगानो के पत्तों की चाय या पानी भी फायदेमंद होती है। इसे आप दिन में 2 बार पी सकते हैं।
ओरेगानो की टी बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ड्राई ओरेगानो डालें। पानी जब अच्छे से उबल जाए तो इसे छानकर पी लें। इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी डाल सकते हैं।
ओरेगानो का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लाइट एक्सरसाइज करें और डाइट में विटामिन ई फूड्स को जोड़ें। इससे दर्द कम करने में मदद मिलेगी और आप स्वस्थ रहेंगे।
घुटनों के दर्द को कम करने के लिए आप भी ओरेगानो का इस्तेमाल ट्राई करें। यह एक नेचुरल और असरदार रेमेडी है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।