सर्दियों में खिलते हैं ये खूबसूरत Black Flowers, जानें इनकी खासियत


By Lakshita Negi26, Jan 2025 11:00 AMjagran.com

सर्दियों में वैसे तो कई फूल खिलते हैं, लेकिन क्या आप इन अनोखे और सुंदर काले फूलों के बारे में जानते हैं? यह फूल काले रंग के है और सर्दियों में खिलते हैं। इनकी यह खासियत है कि ये देखन में भले ही डार्क और गूढ़ लगें, लेकिन इनकी खूबसूरती सबको अच्छी लगती है।

सर्दियों में खिलने वाले फूल

सर्दियों में कई तरह के ब्लैक फ्लावर खिलते हैं, जैसे कि Black Tulip, Black Pansy और Black Dahlia। इनके रंग सबको अट्रैक्ट करता है और ये फूल ठंडे मौसम में खिलते हैं।

Black Tulip की खासियत

Black Tulip जिसे 'काले ट्यूलिप' के नाम से जाना जाता है। यह फूल अपनी डार्क पर्पल या काली पंखुड़ियों के लिए फेमस है। यह फूल ठंडे मौसम में अच्छे खिलते हैं और अपने सुंदर लुक से घर के बगीचे को और आकर्षक बनाता है।

Black Dahlia की खासियत

Black Dahlia अपनी डार्क कलर और खूबसूरत पंखुड़ियों के कारण बहुत खास मानी जाती है। इसे अक्सर रोमांस का प्रतीक माना जाता है। यह ठंड के मौसम में अपनी खूबसूरती बिखेरता है।

काले फूलों का बगीचा

काले फूल बगीचे को एक अलग और ड्रमैटिक लुक देते हैं। ये अन्य रंग-बिरंगे फूलों के साथ मिलकर एक सुंदर कंट्रास्ट बनाते हैं। इसी वजह से इन्हें शादियों और खास इवेंट्स में डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

फूलों की देखभाल कैसे करें?

काले फूलों की देखभाल के लिए इनको ठंडी और शेड वाली जगह पर लगाएं। मिट्टी उपजाऊ होनी चाहिए और पानी को सही मात्रा होना चाहिए। सर्दियों में ये फूल और ज्यादा अच्छे से खिलते हैं।

काले फूलों से सजावट

काले फूल घर की डेकोरेशन, बुके और गिफ्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता हैं। ये किसी भी जगह को शाही और एलिगेंट लुक देते हैं। इनका इस्तेमाल खासकर शादियों में बहुत ज्यादा किया जाता है।

आप भी अपने घर के गमलों में और गार्डन में इन फ्लावर्स को लगाएं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।