अक्सर लोग बाल झड़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को बालों पर मसाज करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-सा तेल लगाने से बाल घने होते हैं?
बालों में पोषक की कमी होने पर झड़ने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर भी बाल झड़ने लगते हैं।
बालों को मजबूत बनाने में प्याज का तेल बेहद कारगर होता है। इसे लगाने से बाल टूटना बंद होने लगता है।
इसमें विटामिन-ए और विटामिन-ई पाया जाता है जो स्कैल्प और बालों को पोषक प्रदान करने में मदद करता है।
प्याज का तेल बनाने के लिए 5 प्याज को लेकर उसका रस निकाल लें। इस रस में आधा कप नारियल का तेल डाल दें। इसके बाद हल्का गर्म करके ठंडा कर लें।
प्याज के तेल को सप्ताह में 1 बार ही लगाना फायदेमंद होता है। इसे सोने से पहले बालों पर मालिश कर लें। इसके बाद सुबह शैंपू से धो लें। ऐसा करने से बाल झड़ने की समस्या दूर होने लगती है।
प्याज के तेल से बालों पर चंपी करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है। इसके साथ ही, बालों को मजबूती मिलती है।
बालों को घना बनाने के लिए प्याज और नारियल के तेल को मिलाकर लाग सकते हैं। इससे बाल काले भी होने लगते हैं।
बालों को हेल्दी रखने के लिए लगाई जाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ