सफेद बालों की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। एक समय था सफेद बालों को बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता था।
प्रदूषण, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, जेनेटिक कारण, स्ट्रेस और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह से कम उम्र में सफेद बालों की समस्या हो सकती है।
ऐसे में, अपने सफेद बालों को काला करने के लिए अधिकतर लोग मेहंदी, हेयर कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं।
अगर आप चाहे तो कुछ नेचुरल चीजों की मदद से बालों को काला कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में प्याज भी शामिल है।
प्याज के रस में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो बालों के रोम में हाइड्रोजन पेरोक्साइड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह बालों में प्याज का रस लगाकर सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
इसके लिए आप दो से तीन प्याज को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। रात को सोने से पहले स्कैल्प और बालों में प्याज का रस अच्छी तरह लगाएं।
इसे रात भर के लिए लगा कर छोड़ दें। फिर सुबह किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें।
बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com