इन 5 तरीकों से करें लिपस्टिक का इस्तेमाल


By Priyam Kumari11, May 2025 12:00 PMjagran.com

लिपस्टिक हैक्स

लिपस्टिक लगाना हर उम्र की लड़की को पसंद होता है। शादी पार्टी हो या ऑफिस लड़कियां लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलती हैं। यह पॉपुलर ब्यूटी प्रोडक्ट है।

लिपस्टिक ब्यूटी टिप्स

लिपस्टिक के बिना पूरा मेकअप अधूरा सा लगता है। आजकल मार्केट में कई तरह की लिपस्टिक मिलती हैं। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो ऑवर ऑल लुक को बदल देता है।

लिपस्टिक को इन तरीकों से करें यूज

लिपस्टिक का इस्तेमाल अक्सर आपने होंठों पर किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक को और 5 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, आज हम आपको बताएंगे लिपस्टिक के अन्य उपयोग।

ब्लश की तरह करें यूज

अगर आपके पास न्यूड और पिंक लिपस्टिक है, तो उनका इस्तेमाल ब्लश की तरह किया जा सकता है। यह आपको एक नया और खूबसूरत लुक देगा।

आईशैडो की तरह करें यूज

आप अपनी लिपस्टिक को आईशैडो की तरह भी उपयोग में ला सकती हैं। आईशैडो पर अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगाएं और बेहतरीन लुक पा सकती हैं।

क्रीमी हाइलाइटर की तरह करें यूज

अगर लिपस्टिक में थोड़ा सा शिमर हो, तो उससे हाइलाइटर की जगह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हल्के हाथों से ब्लेंड करें।

कलर करेक्टर की तरह करें यूज

अगर आपको डार्क सर्कल की समस्या है, तो रेड या ऑरेंज लिपस्टिक से डार्क स्पॉट्स छुपा सकती हैं। यह कलर करेक्टर के रूप में भी काम आ सकता है।

ट्रांसलूसेंट पाउडर से लिपस्टिक करें सेट

अगर आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकती नहीं है, तो थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करके लिप कलर का लंबे समय तक चला सकती हैं।

इन टिप्स को फॉलो करके आप भी लिपस्टिक को अन्य इस्तेमाल में ला सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva