अलसी का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इससे हमारी सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
अलसी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इससे दिल और दिमाग की सेहत दुरुस्त रहती है।
अलसी का तेल दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है, जिससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
अलसी के तेल का सेवन कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इससे बाउल मूवमेंट में मदद मिलती है और आसानी से मल त्याग करते हैं।
अलसी के तेल का सेवन कैंसर से बचाव करता है, इसके अलावा शरीर में होने वाली सूजन को भी अलसी का तेल रोकता है।
अलसी का तेल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से स्किन सही रहती है। इसके नियमित सेवन से स्किन की ड्राईनेस खत्म होती है।
हालांकि इस तेल से सब्जी बनाना उचित नहीं है लेकिन सलाद की ड्रेसिंग, शेक आदि में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से इसके गुण आसानी से मिल पाते हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com