खजूर के बीज का ऐसे करें इस्तेमाल, होंगे जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra09, Feb 2025 03:00 PMjagran.com

खजूर का सेवन करना

अक्सर लोग खजूर खाना पसंद करते हैं। इसे खाने के इसके बीज को फेंक देते हैं। आइए जानते हैं कि खजूर के बीज का सेवन करने से कौन-से फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट गुण, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके बीज को खाने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं।

खजूर के बीज के सेवन कैसे करें?

इसके बीज को पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद इसे स्मूदी, दही या अन्य चीजों में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, खजूर के बीज का तेल निकालकर स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

पाचन को दुरुस्त रखना

खजूर के बीज में फाइबर होता है। इसके पाउडर का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार

खजूर के बीज का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

बालों के लिए लाभकारी

खजूर के बीज से तैयार तेल को बालों में लगाना फायदेमंद होता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बाल मजबूत होने लगते हैं।

वजन को कम करने में मददगार

अगर आप मोटापे का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए खजूर के बीज रामबाण हो सकते हैं। इसमें पाया जाने वाले फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम होने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ